Header Ads

test

MP में इन किसानों का होगा कर्जा माफ्,इस तारीख से खातें मेंआने लगेगी राशि


मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी


भोपाल, 15वर्षों से काबिज BJP को सत्ता से बाहर कर MP की कमान अपने हाथों में लेने के बाद कमलनाथ सरकार वचनपत्र में किये गए वादों को पूरा करने में लग गई है।जिस एक मुद्दे ने कांग्रेस को MP में सरकार बनाने का अवसर दिया वो था किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्जा माफ् जिसे लेकर प्रदेश का किसान बाट जौह रहा है कि खाते में कब रुपये आ जाएं।
      MP की नाथ  सरकार ने पहली केबिनेट बैठक में इसका पूरा खाका तैयार कर सबके सामने प्रस्तुत किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में कर्जमाफी के प्रस्तावों पर चर्चा हुई| 
    बैठक में किसानों द्वारा लिये गए 12 दिसम्बर 2018 तक के कर्ज को माफ करने का फैसला लिया गया है|. पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 31 मार्च 2018 तक का कर्जमाफ करने का आदेश किया था, अब कैबिनेट में 12 दिसम्बर तक का कर्जमाफ करने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी| 
    इस निर्णय से प्रदेश के लगभग55 लाख किसान लाभान्वित होंगे लघु और सीमान्त किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी| आयकर दाता और सरकारी नौकरी वालो के कर्ज माफ नहीं होंगे।जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य फसल ऋण माफ़ी योजना के अंतर्गत अब 12 दिसम्बर 2018 का कर्जमाफ किया जा रहा है, पहले ये 31 मार्च तक था। 
       MP में अब 12 दिसम्बर तक जिन किसानों ने लोन लिया है उन्हें फायदा होगा। 55 लाख किसानों को इससे फायदा होगा| लघु और सीमान्त किसानों को पहले फायदा दिया जाएगा| 
     26 जनवरी को ऋण फार्म प्रकाशित होंगे| 5 फरवरी से ग्राम पंचायतों में प्रमाण पत्र चस्पा होंगे| किसान के खाते में 22 फरवरी से राशि ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी| ऋण की राशि का सर्टिफिकेट भी जारी होगा| विकासखंड के सीईओ  को किसान कर्जमाफी का दायित्व सौंपा गया है।26 जनवरी 2018को होने वाली ग्राम सभाओं में किसान ऋण माफ़ी से सम्बंधित सारी जानकारी दी जायेगी| किसानों से निश्चित फार्म में कर्ज की जानकारी ली जावेगी| सबसे पहले छोटे और सीमान्त किसानों को फायदा मिलेगा| इसके बाद बड़े किसानों को राहत दी जायेगी|
      पहले सहकारी बैंक लोन माफ होंगे। फरवरी से किसानों को राहत मिलना शुरू हो जायेगी| तीन तरह की सूची होगी, पहली हरी जिसमें आधार से लिंक किसान होंगे। दूसरी सफेद जिसमें गैर आधार वाले किसान होंगे, लेकिन उनके पास पहचान के कोई दूसरे दस्तावेज होंगे। इसके साथ ही तीसरी में वे किसान होंगे जिनके पास ना तो आधार होगा ना ही कोई अन्य दस्तावेज तो उन्हें भी कर्जमाफी में शामिल किया जाएगा।अब कर्जमाफी में जिन्होंने कर्ज जमा कर दिया है, उन्हें भी प्रोत्साहन राशि के रूप में कर्ज की राशि निर्धारित फॉर्मूले के तहत लौटाई जायेगी| प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है।

No comments