Header Ads

test

जिन्दा रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी, तो ऑक्सीजन के लिए आयरन : शरीर मे आयरन का महत्व

Jaruri khabar,  iron importance in human  life,  anemia disease all details


जैसे हमारे शरीर के लिए ऑक्सीजन जरूरी है उसी तरह हमारे लिए आयरन भी एक महत्वपूर्ण तत्व है हमारे शरीर का आवश्यक मिनरल है। हमारे शरीर की कोशिकाओं को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यही ऑक्सीजन शरीर के अन्य भागों  लाल रक्त कणिकाओं में उपस्थित हीमोग्लोबिन द्वारा पहुंचाई जाती है। आयरन की कमी से इन्ही लाल रक्त कणिकाओं और हीमोग्लोबिन का निर्माण प्रभावित होता है यदि आयरन की कमी रहे तो लाल रक्त कणिकाओं और हीमोग्लोबिन के निर्माण में परेशानी होती है।  ऑक्सीजन कार्बोहाइड्रेट और वसा को जलाकर उर्जा उत्पन्न करने के लिए जरूरी है।  आयरन की कमी से शरीर और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है इस स्थिति को एनीमिया कहते हैं


 आयरन की कमी से होने वाले रोग एनीमिया रोग के प्रारंभिक लक्षण


  •  शरीर में कमजोरियां थकान महसूस करना।
  •  ध्यान केंद्रित करने में समस्या होना।
  •  तंत्रिका संबंधी परेशानी होना विशेषकर बच्चों में चिड़चिड़ापन जैसी समस्या से सामना होना।
  •  दिल की धड़कन असामान्य हो जाना।
  •  सांस उखड़ना और चक्कर आना।
  •  बालों का कमजोर होकर टूटना त्वचा नाखून और मसूड़ों का पीला पड़ जाना।


एनीमिया रोग की रोकथाम


आयरन की कमी को दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय यही है यह की आयरन आयरन युक्त पदार्थों का अधिक सेवन किया जाए फिर भी अगर यदि यह समस्या गंभीर है तो डॉक्टर की सलाह से आयरन की सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं जिन लोंगो के शरीर में iron की मात्रा औसत मात्रा से अधिक जिन लोगों के शरीर में आयरन की मात्रा औसत मात्रा से अधिक है उन्हें आयरन युक्त पदार्थों के सेवन से वचना चाहिए

इस रोग के बचाव हेतु किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए

 कुछ खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण में वादा डालते हैं।
आयरन युक्त भोजन करने के बाद इनके सेवन से बचें 
कॉफी और चाय 
चॉकलेट और चॉकलेट से संबंधित उत्पाद 
सोयाबीन उत्पाद 
आइसक्रीम 
एंटासिड 
सॉफ्ट ड्रिंक्स 
बियर, फूड एडिटिव




1 comment: