Header Ads

test

सैकड़ो ट्रैक्टर, हजारों किसान इन सबके बीच प्रशासन परेशान, दिन भर रहा जिले में जाम, किसान रैली पूरी खबर

Narsinghpur  राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ नरसिंहपुर के तत्वावधान मे ट्रैक्टर ट्रालियों से किसानों ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

big breaking news narsinghpur,
Add caption
kisan sangh narsinghpur,

प्रशासन ने की रोकने कोशिश मगर किसान नही माने...


  big Breakingh news narsignhpur, kisan majdoor sangh narsighpur
                                जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर अन्नदाताओं ने दिया अल्टीमेटम, नरसिंहपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जिले भर से हजारो किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालीयों से जिला मुख्यालय की तरफ कूच किया मंहगाई-फसल बीमा - को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आंदोलन करने पहुँचे किसान ने जिला मुख्यालय गांधी चौक के आस पास की दुकानें कराई बन्द। उग्र हुए किसान पुलिस बल मौके पर तैनात सभा स्थल पहुँचने के पहले ही बिगड़ा माहौल। किसानों और पुलिस के बीच नोकझोंक ,,जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर प्रवेश कर रहे थे किसान , पीड़ित किसानों का आक्रोश एवं भीड़ -हजारों ट्रेक्टर देख पुलिस ने टेक्टरों का रूट बदला ,, हजारों की तादाद में किसानों ने ट्रेक्टर सहित जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए ,, जिला प्रशासन का खुपिया तंत्र फेल साबित हुआ ,,नहीं जुटा पाए इस तरह के आंदोलन की जानकारी कार्यक्रम स्थल में पहुंचे के पूर्व ही प्रशासन ने पहले वैरिकेट लगाकर रोका और फिर स्टेडियम ग्राउंड के पास नजरबंद करने की कोशिश की जिससे किसान आक्रोशित हो उठे और वही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे हालांकि किसानों की संख्या के आगे प्रशासन बौना साबित हुआ और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने से नही रोक पाई |

देखिये क्या है किसानों की मांगे पूरी सूची big Breakingh news narsignhpur, kisan majdoor sangh narsighpur------------प्रशासन पर असर-----------

       दो ही दिन में उतर गया जन आशीर्वाद का खुमार!💥*

 *💫किसान क्रांति से सकते में हुकूमत और उसके मुलाजिम💫*
 *📝सैकड़ों ट्रक्टरों से आये हजारों किसानो को देख फूले प्रशासन के हाथ-पांव📝*
*🌊जनपद में डेरा डाल देर शाम चेतावनी के साथ वापस लौटे किसान🌊* ✒

                            मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में भीड़ को देखने के बाद सत्ताधारियों में चढ़ी खुमारी दो ही दिन में उतर गई। इस खुमारी को जिले भर से सैकड़ों ट्रैक्टरों के जरिये जुटे हजारों किसानों ने पल भर में उतार दिया। जनपद में जुटे किसानों की व्यथा और उनका गुस्सा यह साबित करने के लिये पर्याप्त था कि जन आशीर्वाद के मंच से जो दावे किये गये उनकी वास्तविकता क्या है। खुफिया तंत्र की सूचना को नजर अंदाज करने के बाद किसानों की भारी भीड़ देख प्रशासन के हाथ-पैर फूल गये। बिना तैयारी के आनन-फानन में मैदान में उतरी पुलिस और किसानों के बीच गांधी चैराहे पर जबरदस्त झड़प हुई। दिनभर जनपद मैदान में डेरा डाल किसानों ने जमकर सरकार को कोसा और फिर देर शाम कुछ मांगो पर सहमति बनने के बाद चेतावनी के साथ अपने घरों को वापस लौटे। एन चुनाव के पहले राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के इस हल्ला बोल प्रदर्शन ने सत्ता के नुमाइंदो को चिंता में डाल दिया है। जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी भीड़ को लेकर तमाम चर्चायें थीं। परंतु इस भीड़ को देखकर किसी ने यह नही कहा कि यह सरकारी भीड़ है या फिर अन्नदाताओं का ये रेला पेट्रोल, टी शर्ट, नगदी या फिर खाने की लालच में जनपद मैदान तक आया है। बल्कि चर्चा यह रही कि इनकी अनदेखी और जरूरतें इन्हें यहां तक खींच लाईं हैं। 
                     कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संस्थापक चौधरी दर्शन सिंह , प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह पटेल , जिला अध्यक्ष एकम सिंह पटेल , जबलपुर संभाग अध्यक्ष देवेंद्र पटेल , भोपाल संभाग अध्यक्ष हेमंत बड़कुड, जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कौरव, जिला संरक्षक वसंत जी खैरौनिया, महेंद्र पटेल, ओम प्रकाश पटेल , नर्मदा भक्त मंडल से बलराम पटेल सहित किसानों किसानों ने कार्यक्रम को संबोधित किया | 

                     कार्यक्रम में जिला A.D.M. समीर लखरा के साथ प्रशासनिक अधिकारियों व विभागो के अधिकारियों पहुंचे जिनसे किसानों की समस्याओं को लेकर विधिवत एक एक बिन्दु पर चर्चा की गई | जिसमें जिला स्तर की समस्याओं को समय सीमा में पूरा करने एवं उच्च स्तरीय समस्याओं को सकारात्मक अनुशंसा के साथ शासन को प्रेषित करने का लिखित आश्वासन दिया गया |

No comments