Header Ads

test

अपने हक के लिए जूझ रहे गन्ना किसानों से मिलकर क्या कहा कृषि मंत्री ने......जानिए

किसान आंदोलन, भोपाल किसान आंदोलन रैली,  गन्ना किसान आंदोलन
 

भोपाल बड़ी खबर किसान संघर्ष समिति जिला नरसिंगपुर के तत्वाधान में किसान, नरसिंहपुर जिले की प्रमुख फसल गन्ना के उचित दाम देने सहित अन्य मांगों को लेकिन लम्बे समय से लगातार  हक आवाज उठा रहे हैं।इसके बाद भी गन्ने का उचित दाम समय पर प्राप्त नही हो पा रहा है। 

जरूरी खबर 

देश के अन्य प्रदेशों उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरयाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों मे ₹300/- प्रति क्विंटल से अधिक के दाम किसानों को मिल रहे है, यहाँ तक की  मप्र के बुरहानपुर जिले मे भी प्रति क्विंटल ₹300/- से अधिक गन्ना के दाम मिल रहे है ।  लेकिन नरसिंगपुर जिले मे मात्र ₹262/- प्रति क्विंटल के दाम वो भी 6-7 महीनों के बाद मिलने की स्थित बन रही है।ऐसा जिले के किसानों ने कृषि मंत्री को बताया। 

           लगातार संघर्ष ओर जिला प्रशासन से चर्चा के बाद भी किसान को समय पर उचित दाम लेने के लिये लडाई लड़नी पड़ रही है। मध्यप्रदेश मे गन्ना नीति ना होने के कारण लगता है की शक्कर मिलों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये जिला प्रशासन के पास पर्याप्त अधिकार नही है इसलिए किसान  प्रदेश सरकार से माँग कर रहे है। इसी क्रम मे जिले के प्रमुख किसानों से चर्चा के उपरांत निकल कर आया है की  समस्या का सम्पूर्ण हल किसान हितैषी गन्ना नीति के लागू होने के बाद ही हो पायेगा ।

गन्ना आंदोलन गन्ना किसान रैली भोपाल किसान न्यूज़
किसान अपनी मांगो को पूरा कराने के लिये 7 जनवरी को मा. मुख्यमंत्री जी से मिलने भोपाल रवाना हुए। प्रदेश के गन्ना किसानों को संरक्षित करने किसान हितैषी गन्ना निति तत्काल बनाई जाये ।उत्तरप्रदेश की तर्ज पर ₹325/- प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाये । किसानों को उनकी उपज का पूर्ण भुगतान 15 दिनों के अन्दर कराना सुनिश्चित किया जाये। 15 दिनों से अधिक समय के बाद भुगतान पर 14% का ब्याज दिया जाये। कांग्रेस के बचन पत्र अनुसार किसानों को बोनस दिया जाये ।इन मांगो की पूर्ति गन्ना नीति के बिना सम्भव नही है इसलिए प्रदेश मे किसान हितैषी गन्ना नीति बनवाने के लिये मुख्यमंत्री जी से  मिलने 7 जनवरी को किसान साथियों सहित भोपाल पहुंचे।

नरसिंहपुर जिला के  400-500 किसान भोपाल विधानसभा घेराव के लिए स्टेशन पहुंचे जहाँ पर पुलिस ने उन्हें वहीं आसपास रोक लिया। *कृषि मंत्री सचिन यादव ने गन्ना किसानों के साथ फर्श पर बैठकर समस्याएं सुनी मंगलवार तक निराकरण का आश्वासन दिया।*


जरूरी खबर 

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का बड़ा तोहफा


No comments